Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का दिया संदेश, बरखेड़ा में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने किया श्रमदान! जनता इंटर कॉलेज एवं शिव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ष्सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याणष् अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर बरखेड़ा स्थित पं. देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज एवं प्रभु महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, टिफिन बैठक और जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 128 विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ष्स्वच्छता ही सेवा हैष् अभियान के अंतर्गत श्रमदान से हुई। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पं. देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज परिसर तथा प्रभु महादेव मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की स्वच्छता के प्रति जागरूक होगा, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल समाज को दिशा देने वाले केंद्र होते हैं। इन स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घर, मोहल्ले, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान के उपरांत कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

इसके बाद आयोजित टिफिन बैठक में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और जनता के विश्वास की मजबूत नींव पर खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे देश तेजी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधि का प्रथम दायित्व है और इसके लिए वह सदैव तत्पर हैं।

जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रकरण सामने आए, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। क्षेत्रवासियों ने विधायक द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई कराने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, सहभोज और जनसुनवाई के माध्यम से भाजपा ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प को पुनः दोहराया।

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |