Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। दियोरिया क्षेत्र में गोबर डालने गई एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विवाह से पूर्व वह गांव के बाहर गोबर डालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के दौरान फोटो भी खींच लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसके पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संजीव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी संबंधित गांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |