Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सिपाही परीक्षा से लौट रहे पिता बेटे को डंपर ने रौंदा,मौत! कानपुर से बाइक से लखनऊ लौटे वक्त हुआ हादसा, बड़े बेटे ने दी मुख्य अग्नि


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बंथरा थाना क्षेत्र में बीते सोमवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता बेटे को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कानपुर रोड पर हुआ, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता इटौंजा की मानपुर मंडी में पान की दुकान चलाते थे और अपने बेटे को यूपी पुलिस की परीक्षा दिलाने कानपुर गए थे, लौटते समय बंथरा में यह हादसा हो गया। जहां घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में बंथरा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। वहीं मृतकों की पहचान इटौंजा थाना क्षेत्र के भगौतापुर निवासी कमलेश कुमार त्रिवेदी उम्र (55) वर्ष, बेटे अखिल त्रिवेदी उम्र (21) वर्ष के रूप में हुई हैं। कमलेश त्रिवेदी इटौंजा के सीतापुर लखनऊ हाईवे मानपुर मंडी के पास में पान की दुकान चलाते थे, वे सोमवार को अखिल को कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा दिलाने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को कमलेश और अखिल बाइक से अपने घर लौट रहे थे, शाम करीब 7 बजे बंथरा थाना क्षेत्र में आजाद गेस्ट हाउस के पास कानपुर रोड पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। वहीं राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरोजिनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद डंपर चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक कमलेश के परिवार में अब उनकी पत्नी और बड़ा बेटा आकाश बचे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव सुबह भगौतापुर गांव घर पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया,अगल-बगल के 20 गांवों अन्य जिलों से लगभग हजारों लोग उनकी मुख्य अग्नि में शामिल हुए। जहां भगौतापुर गांव समेत समस्त इटौंजा बीकेटी लखनऊ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, सभी ने इस घटना पर दुःख जताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |