गौरीगंज: उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का मनाया गया स्थापना दिवस
June 24, 2026
गौरीगंज/अमेठी। उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन का पन्द्रहवा स्थापना दिवस जिले के एक निजी होटल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाद्यकार्यक्रम में जिले के पदाधिकारियों सहित प्रदेश के लगभग तीन दर्जन से अधिक जिला अध्यक्षों के साथ प्रबंधक साथी उपस्थित हुए।समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया द्यसंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य स्थापना दिवस के रूप में शिक्षा को जागृत करना एवं यह प्रदर्शित करना कि वित्त विहीन विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का पूर्ण सहयोग करता है।उन्होंने ने कहा कि प्रदेश के छूटे हुए जिलों को शीघ्र ही संगठन में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश प्रताप सिंह विधायक गौरीगंज उपस्थित रहे। संघ के जिला अध्यक्ष ने विधायक को सात सूत्रीय मांग पत्र अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ दिये।जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से हम सब की निम्न मांगें हैं।पहला यूं डाएस पोर्टल पर प्री प्राइमरी एवं कक्षा एक में ही ऑनलाइन करने की सुविधा है किंतु भूल बस यदि कोई अक्षर या स्पेलिंग गलत हो जाए तो स्वयं सही नहीं कर पाते जिससे अपार आईडी समयावधि में पूर्ण नहीं हो पाता है।दूसरा यू डाएस पोर्टल पर कक्षा आठ तक सुधार करने की सुविधा दी जाय।तीसरा वर्तमान मान्यता लेने की शर्तें अत्याधिक कठिन है उसे पूर्वत किया जाय।चैथा जिन विद्यालयों को यू डाएस मिला हुआ है उन्हें स्थाई प्रमाण पत्र जारी किया जाय।पांचवा मान्यता के लिए भूमि का मानक कम किया जाय।छठवा बच्चे ऑनलाइन रहते हैं अतः काउंटर साइन की सुविधा ऑनलाइन हो या इसे खत्म किया जाय। सातवां वित्त विहीन विद्यालय में त्रिभाषी वेतन बहाल किया जाय।संगठन की इस मांग पर विधायक ने प्रबंधकों को इसका आश्वासन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री जी से मिलवाएंगे और इस विषय पर उनसे चर्चा कर निदान करने का निवेदन किया जाएगां कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेश राव प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल प्रदेश संरक्षक पुनीत मिश्रा प्रदेश संयोजक सत्य प्रकाश गुप्ता, रश्मि सिंह ओपी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जयसिंह यादव, जयधीर सिंह, विजय यादव, सरिता सिंह, रेखा द्विवेदी ममता मिश्रा, किरन सिंह आदि उपस्थित रहे।
