Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नगर पालिका परिषद बेल्हा में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़, राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।

इसी क्रम में दिनांक 10 जून 2026 को मा०कांशीराम कॉलोनी, मुर्गी फार्म एवं सगरा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एकत्रित कूड़े-कचरे का निस्तारण कराया गया तथा चोक नालियों की सफाई के लिए कर्मचारियों की विशेष टीम लगाकर युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी भी की जा रही है।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ कूड़ा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) को बढ़ावा देने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर जब्तीकरण एवं जुर्मानाध्चालान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है।

नगर पालिका परिषद बेल्हा ने नगरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, कूड़े का पृथक्करण करें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें, जिससे स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ प्रतापगढ़ के निर्माण में सभी का योगदान सुनिश सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |