Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कमरौली पुलिस का गुडवर्क! मिलावटी पेट्रोल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार


कमरौली/अमेठी। जनपद की कमरौली पुलिस ने मिलावटी पेट्रोल बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर भारी मात्रा मे केमिकल बरामद किया गया है। कमरौली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उतेलवा बाईपास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्ट्री से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। मौके से बरामद माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। देर रात चेकिंग के दौरान कमरौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उतेलवा बाईपास के पास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग पेट्रोल में केमिकल मिलाकर नकली ईंधन बना रहे हैं। सूचना पर कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री को घेर लिया। 

12 ड्रम केमिकल, 10 ड्रम पेट्रोल (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये) ,02 छोटे टैंकर वाहन, 01 पंपिग सेट व 02 प्लासटिक की पाइप के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार व एक नफर बालअपचारी को निगरानी में लिया गया

मौके से राहुल पुत्र नागेश्वर पासी (निवासी यूपीएसआईडीसी कॉलोनी कठौरा), सत्येन्द्र कुमार प्रजापति (निवासी पूरे सुचित मजरे महोना), आशीष सोनी (निवासी लखनऊ) और जैफ खान (निवासी कमरौली) को गिरफ्तार किया गया। एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि  तलाशी में 12 ड्रम केमिकल और 10 ड्रम पेट्रोल (कुल 4400 लीटर) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है। इसके अलावा, दो छोटे टैंकर (वाहन संख्या यूपी 41 एटी 2194, यूपी 32 जेडएन 8660), एक पंपिंग सेट और दो प्लास्टिक की पाइप भी जब्त की गईं। बरामद माल और वाहनों के कागजात अभियुक्त नहीं दिखा सके, जिसके बाद उन्हें सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि  पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका मुख्य लीडर कुलदीप शुक्ला है। ये लोग टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर फैक्ट्रियों में ऊंचे दामों पर बेच देते थे, मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |