प्रतापगढ। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत सरायमहिमा में रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चैपाल से पूर्व ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत भवन से सामुदायिक शौचालय तथा विभिन्न बस्तियों तक इंटरलॉकिंग एवं नाली सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवासों पर वृक्षारोपण भी कराया गया।
रात्रि चैपाल में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम सूर्यघर योजना, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, फार्मर रजिस्ट्री, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं फैमिली आईडी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीबी रोग से बचाव एवं निःशुल्क उपचार संबंधी जानकारी भी साझा की गई।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। चैपाल में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
.jpg)