लखनऊः संदिग्ध परिस्थितियों मे कोरियर ब्वाय का मोबाइल स्कूटी की सीट से चोरी, मुकदमा दर्ज
June 18, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के अवध चैराहे पर बुधवार को कोरियर लगाने आए कोरियर ब्वाय का मोबाइल फोन स्कूटी की सीट से चोरी हो गया। ठाकुरगंज साहेबगंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ निवासी सावेज सिद्दीकी पुत्र नौसाद सिद्दीकी ने बताया कि वह 17 जून बुधवार की रात करीब 1 बजे अवध चैराहे पर बस में कोरियर लगाने आया था। इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन स्कूटी की सीट पर रख दिया था। कोरियर का कार्य करने के बाद जब उसने कुछ देर बाद देखा तो मोबाइल फोन सीट से गायब था। जिसकी जानकारी होने पर उसने खोजबीन के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश की जा रही है।
.jpg)