पीलीभीत। युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में युवा क्लब विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कबीरपुर कसगंजा, विकास खण्ड पूरनपुर में युवा क्लब बैठक का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग 50 युवा नेताओं एवं युवा क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रेमराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न युवा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व और भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल के भारत का नेतृत्व करेगा, इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने मेरा युवा भारत द्वारा वर्षभर संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों, स्वयंसेवी गतिविधियों, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों, कौशल विकास अवसरों तथा राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि डल् ठींतंज से जुड़कर वे अपने कौशल का विकास कर सकते हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बना सकते हैं। उन्होंने सभी युवाओं एवं सक्रिय युवा क्लब सदस्यों से मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा सोशल मीडिया पर ष्मेरा युवा भारत पीलीभीतष् को फॉलो करने की अपील की।
ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि युवा क्लब केवल एक संगठन नहीं बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच हैं। इनके माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रहा है।
बैठक के दौरान युवाओं ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण युवाओं के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेश पाल, जितेन्द्र कुमार, अनुभव कुमार, मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा नेता एवं युवा क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में नई ऊर्जा और समाज सेवा के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया।
