लखनऊः आटो चालक ने पेड के सहारे फंदे से लटक गवाई जान
June 24, 2026
आलमबाग । कोतवाली इलाके मे मंगलवार शाम एक युवक ने पेड मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर अपनी जान गवां दी। कन्ट्रोल नम्बर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया 22 वर्षिय जावेद पुत्र लल्ला थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर मे अपनी माँ व भाई के साथ रहकर आटो चलाकर जीवन यापन कर रहा था। मंगलवार शाम आटो चालक जावेद ने पेड के सहारे फंदे से लटक जान गवां दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। शव को कब्जे मे लेकय पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही है मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)