Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बंद मकान मे ताला तोड नकदी-जेवरात समेत मोबाइल फोन चोरी, केस दर्ज


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना मकान का ताला तोड अलमारी मे रखी नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती मोबाइल फोन चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए। मूल रूप से ग्राम खभोर, पोस्ट ताला, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ निवासी सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार सिंह ने बताया बताया वह वर्तमान मे मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त नगर मे किराये पर रहता है। बीते 21 जून की सुबह करीब 10 बजे वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था। बीते 22 जून की रात करीब 11रू45 बजे जब वह वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर की अलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 30 हजार रुपये नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी चला गया  चोरी घटना की जानकारी होने पर उसने स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को चोरी की धारा मे केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |