Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जय महेश के जयघोष से गूंजा विश्वेश्वरैया सभागार, महेश्वरी समाज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न


लखनऊ। माहेश्वरी समाज लखनऊ का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा (जोधपुर) और राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा (भदोही) की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर के सैकड़ों समाजजनों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। संचालन मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान रहा, जिनमें मधु महेश्वरी, माया महेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड़, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक और एम.पी. सोमानी शामिल थे। इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं (दिव्यांश, देवांश, गिनिशा, अदिति, राघव और देवयानी) को ट्रॉफियां दी गईं।

विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले डॉ. राजीव महेश्वरी (सीनियर प्रोफेसर), नित्य महेश्वरी (सीए), राकेश मालपानी (विशेष सचिव, गृह), अंकित सोमानी (रेल मंत्रालय) और डॉ. तनु महेश्वरी (मेडिकल गोल्ड मेडलिस्ट) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में लखीमपुर, गोला,गोंडा, प्रयागराज, कानपुर ,बहराइच ,प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर , कानपुर, हरदोई सहित कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। लकी ड्रा और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियो ने कार्यक्रम को  मंत्रमुग्ध बना दिया। उपस्थित समाज के सभी लोगों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहां आगे भी इस तरह के कार्यक्रम बराबर होते रहने चाहिए। जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |