Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोशियाड़ा के छात्रों ने विशेष गहन पुनरीक्षण में दिया योगदान


उत्तरकाशी। स्वीप उत्तरकाशी के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण  जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोशियाड़ा, उत्तरकाशी में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के महत्व की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीआई के प्राचार्य प्रभात नेगी, स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल तथा बीएलओ बिजला अश्वाल ने विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जागरूकता सत्र के उपरांत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जोशियाड़ा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने बीएलओ के सहयोग से गणना प्रपत्र एकत्रित किए तथा मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक विवरणों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मतदाताओं से अपील की कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक घनश्याम शाह एवं विकास सिंह नाथ ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

स्वीप उत्तरकाशी के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर उसे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जोड़ना तथा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |