Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः हर परिस्थिति में सहयोग का दिया आश्वासन! बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों का सेना ने लिया जायजा


अमेठी। जनपद में संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अयोध्या स्थित 5 मराठा लाइट इन्फेंट्री के सूबेदार बालकृष्ण मोहित एवं उनकी टीम ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं आपदा प्रबंधन की नोडल अधिकारी ज्योति सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सेना के अधिकारियों को जनपद में बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से निपटने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ राहत चैकियों, शरण स्थलों, नावों की उपलब्धता, गोताखोरों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति तथा आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी साझा की। वहीं सेना के अधिकारियों ने भी बाढ़ एवं अन्य आपदाओं के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों, उपलब्ध संसाधनों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सेना की भूमिका से जिला प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में लाइफ जैकेट सहित 40 प्रशिक्षित जवानों का दल अयोध्या में हर समय तैयार रहता है, जो आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए सेना और जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा। सेना के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बाढ़ ही नहीं, बल्कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक अथवा अन्य आपदा की स्थिति में सेना जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेगी। बैठक के दौरान जिला प्रशासन एवं सेना के अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने पर भी बल दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |