Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जनपद में हुए सामूहिक योग कार्यक्रम! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ


अमेठी। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद अमेठी में सोमवार को मुख्यालय सहित सभी तहसीलों, विकास खंडों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्टेडियम अमेठी, वृद्धाश्रम पार्क गौरीगंज, टीकर माफी आश्रम तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदह (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)” निर्धारित की गई है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती आयु में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलित और सकारात्मक बना रहता है। मुख्यालय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात योगा मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार वर्मा एवं प्रेम सुधा सिंह द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगा मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने में सक्षम बनता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की उपयोगिता और भी बढ़ गई है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर न केवल वर्तमान को स्वस्थ बनाया जा सकता है, बल्कि वृद्धावस्था को भी अधिक सक्रिय, ऊर्जावान एवं सम्मानजनक बनाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणवीर मिश्रा, आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, होम्योपैथी विभाग के डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक माधवेन्द्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं योग साधक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |