Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बच्चों में दौरे पड़ना हमेशा मिर्गी का संकेत नहीं, जानें हो सकती हैं और कौन सी वजहें?


बच्चों में बार बार पड़ने वाले दौरे को अक्सर मिर्गी समझा जाता है, मगर हम आपको बता दें, हर दौरा मिर्गी का संकेत नहीं होता है। अगर इसके दूसरे पहलू को समझें तो यह कई बार दिमाग से जुड़ी कोई दूसरी समस्या का भी संकेत हो सकता है। दरअसल इन समस्याओं को शुरुआती स्तर पर हम समझ नहीं पाते, क्योंकि इनके लक्षण सामान्य मिर्गी, विकास में देरी, व्यवहार में बदलाव या ध्यान लगाने में परेशानी जैसे दिखाई देते हैं। चलिए जानते हैं किन किन वजहों से बच्चों में दौरा पड़ सकता है और आपको कब सावधान हो जाना चाहिए?

अगर बच्चे को दौरा पड़ रहा है तो इसके पीछे मिर्गी के अलावा तेज बुखार, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, कम ब्लड शुगर और संक्रमण जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसी वजहें हो सकती हैं।

जॉली हेल्थकेयर में डॉ. सूफी रूमी, कहते हैं कि अगर बहुत कम उम्र में दौरे शुरू हो जाएं, यदि बच्चे को अचानक से झटके आएं, वह बिना वजह गिर जाए, बार-बार नीचे देखे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस स्थिति की गहराई से जांच करानी चाहिए। अगर बच्चे को इलाज के बावजूद बार-बार दौरे पड़ रहे हों, उसकी उम्र के अनुसार विकास नहीं हो रहा हो, शरीर में असामान्य हरकतें दिखाई दे रही हों या वह पहले सीखी हुई बातें भूलने लगा हो, तो इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेकर विस्तृत जांच कराना जरूरी है।

डॉ. सूफी रूमी, का मानना है कि सही समय पर जागरूकता और जांच से बीमारी की पहचान और इलाज आसान हो सकता है। समय पर पहचान और सही इलाज से न केवल दौरों को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि बच्चे के विकास, पढ़ाई और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

यदि कोई लक्षण किसी गहरी समस्या की ओर संकेत कर रहा हो, तो उसे केवल मिर्गी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही जानकारी, समय पर जांच और विशेषज्ञों की देखरेख बच्चे के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |