Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

घर पर ही सिर्फ चार चीजों से बना सकते हैं गार्लिक ब्रेड, बच्चे करेंगे रोज बनाने की मांग


रेस्टोरेंट में मिलने वाला चीज गार्लिक ब्रेड का स्वाद इतना लाजवाब लगता है कि उसे बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई खाना पसंद करता है। खासकर, लहसुन का फ्लेवर इस डिश का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। आप यह डिश घर पर भी आसानी से बना सकते है। अगर आपको भी इसकी रेसिपी चाहिए तो हम आपको बता दें सिर्फ तीन से चार सामग्री में गार्लिक की यह रेसिपी (how to make cheese garlic bread recipe) बना सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और स्वाद उतना ही लाजवाब होता है। तो, चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड।
चीज गार्लिक ब्रेड के लिए सामग्री:

चार ब्रेड, चीज दो पैकेट, 10 से 12 लहसुन, तीन चम्मच बटर बटर, एक चम्मच चिली फ्लैक्स और ओर्गेनो (ऑप्शनल )
कैसे बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड? 
पहला स्टेप: चीज गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले, लहसुन को अच्छी तरह से छीलें। अब लहसुन को एकदम बारीक कद्दूकस कर लें। आप इसका पेस्ट भी बना सकते हैं।

दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। अब पैन में दो चम्मच बटर डालें और जब बटर मेल्ट हो जाए तब उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालें।

तीसरा स्टेप: इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन एकदम ब्राउन हो जाना चाहिए। जब लहसुन ब्राउन हो जाए तब गैस बंद कर दें।

चौथा स्टेप: अब दोनों ब्रेड पर बटर और लहसुन का ये पेस्ट अच्छी तरह से लगाएं और फिर उसके ऊपर चीज की एक एक स्लाइस रख दें। दोनों ब्रेड पर चिली फ्लैक्स और ओर्गेनो को छिड़कें।

पांचवां स्टेप: अब सैंडविच मेकर को ऑन करें और उसमें बटर ग्रीस करें और दोनों ही ब्रेड को उसके ऊपर रखें और फिर टोस्ट होने के लिए रख दें। जब ब्रेड कड़क हो जाए तब मेकर में से निकालें। कड़क होने में तीन से पांच मिनट का समय लग सकता है।

छटवां स्टेप: आपका चीज गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है। इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |