लखनऊ: बीकेटी व चिनहट ब्लॉक पर त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला संपन्न ! राज्यसभा सांसद व लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम हुए शामिल
June 15, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब ब्लॉक व चिनहट ब्लॉक सभागार में सोमवार को चल रहे त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला में राज्य सभा सांसद संजय सेठ एवं लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेन्द्र सिंह ष्मोनूष् द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं मुख्य अतिथि मा० सांसद राज्य सभा संजय सेठ एवं भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्या तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेन्द्र सिंह ष्मोनूष् ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए, कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, यह आयोजन सभी जरूरतमंदों को एक ही छत के नीचे विभिन्न जन-सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का अतिथियों और अन्य लोगों ने अवलोकन किया एवं योजनाओं के सम्बन्ध में ब्रोशर लीफलैट भी वितरित किए गये।
