Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिगवां थाना परिसर में मोहर्रम पर पीस कमेटी बैठक संपन्न ! महिगवां थाना अध्यक्ष ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की सभी से की अपील


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना परिसर में आगामी मोहर्रम के मद्देनजर सोमवार को शाम लगभग 5 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या की अध्यक्षता में हुई इस पीस कमेटी बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए महिगवां थाना अध्यक्ष राधेश्याम मौर्या ने मोहर्रम को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने जोर दिया कि जुलूसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों के मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। महिगवां थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी, कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व-त्योहार मिल जुलकर मनाएं और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करें। वहीं बैठक का समापन आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राधेश्याम मौर्या, सभी चैकी प्रभारी, समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |