Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्रेशर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम


लालगंज/प्रतापगढ़। प्रेशर ट्राली से अचानक दब जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनो मे कोहराम मच गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में मंगलवार की रात लगभग ग्यारह बजे जेसीबी मशीन से मिटटी की खुदाई की जा रही थी। गांव के सुशील 18 पुत्र राम गरीब रैदास टैªक्टर चला रहा था। सुशील ने टैªक्टर से मिटटी गांव के रामहेत पाल के घर के समीप गिराया। अचानक प्रेशर काम नही करने से ट्राली ऊपर रह गयी। इस बीच चालक सुशील नीचे आकर प्रेशर ठीक करने लगा। तभी प्रेशर ट्राली के नीचे गिरने से चालक दब गया। गंभीर दशा में उसे परिजन सांगीपुर सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सको ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी घर पहुंची तब परिजनो मे कोहराम मच गया। सूचना पर उदयपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव के पीएम की कार्रवाई का प्रयास किया किंतु ग्रामीणों के आक्रोश के चलते वह वापस लौट गयी। मृतक तीन भाईयो मे छोटा था। उसके दो भाई कारोबारी के सिलसिले में मुम्बई रहा करते है। गांव मे चर्चा के मुताबिक जेसीबी तथा टैªक्टर एक असरदार युवक का होना बताया गया है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी चर्चा देखी सुनी गयी कि रात को जेसीबी मशीन से अवैध मिटटी का खनन होने को लेकर पुलिस की खामोशी का क्या राज है। थानाध्यक्ष दीप नारायण का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |