कन्नौज। अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री ए.के. राव ने ग्राम पंचायत मिघौली, विकास खण्ड छिबरामऊ में ष्छह साल से ठप ओवरहेड टैंक, पानी के लिए तरस रही 20 हजार की आबादीष् शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उक्त पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 2014-15 में पूर्ण कर लिया गया था तथा पूर्व में इसका संचालन एवं रखरखाव ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया था।
उन्होंने बताया कि शासन की नवीन गाइडलाइन के अनुसार अब पेयजल योजनाओं के संचालन, अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी निर्धारित फर्मों को सौंपी जा रही है। इसी क्रम में उक्त योजना के मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य मै० हेतवी कन्स्ट्रक्शन को आवंटित किया गया है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि फर्म के प्रतिनिधियों एवं विभागीय जूनियर इंजीनियर द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि ओवरहेड टैंक की जलापूर्ति मोटर एवं स्टार्टर खराब होने के कारण बाधित थी। समस्या का संज्ञान लेते हुए फर्म द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल प्रारम्भ कर दिया गया है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, 30 जून तक कार्य पूर्ण होते ही ग्राम पंचायत मिघौली एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में शीघ्र नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिससे लगभग 20 हजार की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
जल निगम द्वारा योजना की सतत निगरानी की जा रही है तथा जनसुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल व्यवस्था को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
.jpg)