लखनऊः भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और एमएलसी पवन सिंह चैहान ने वीर योद्धा को किया नमन! इटौंजा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का नरेंद्र सिंह ने किया अनावरण
June 18, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के इटौंजा थाना सामने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान, भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि मुगलों के सामने कभी न झुकने वाले और देश की आन-बान-शान के लिए जंगलों में रहकर संघर्ष करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की संप्रभुता के लिए कार्य करना चाहिए। यह विचार वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने बुधवार को इटौंजा के राजा बाग में महाराणा प्रताप की जयंती और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। डॉ. नीरज सिंह ने कहा, श्पूरी दुनिया में भारत का जो डंका बज रहा है वह महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रभक्तों के त्याग और संघर्ष का ही परिणाम है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश की सुरक्षा और गौरव को निरंतर आगे बढ़ा रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की ख्याति मजबूत हुई है। एमएलसी एवं एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चैहान सुनीत सिंह आह्वान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप पराक्रम के साक्षात प्रतीक थे। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेकर देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। संयोजन का दायित्व राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह और कुंवर दिग्विजय प्रताप सिंह ने संभाला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंहश् मोनूश्, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका बख्श सिंह, बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सिंह, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री दिनेश तिवारी, लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष जीएन शुक्ला चच्चू, नामित सभासद भाजपा नेता सुधाकर अवस्थी, किसान मोर्चा लखनऊ जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष बीकेटी अरुण सिंह गप्पू,माल ब्लॉक में प्रधान संघ की अध्यक्ष संयोगिता सिंह चैहान, एसएस स्कूल के चेयरमैन डॉ. प्रवीन सिंह चैहान, चंदिका सिंह, सुमित सिंह,सौरभ सिंह, पूर्व लखनऊ जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, रायबरेली के राजा साहब, इटौंजा के राजा साहब सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
