उत्तराखड: सप्तऋषि के पास हाईवे पर हुए वाहन दुर्घटना के जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
June 01, 2026
हरिद्वार । लगभग सप्तऋषि के पास हाईवे पर ट्रक नंबर न्ज्ञ08 ब्ठ8077 एवं बस नंबर ।त्06ब् 9063 कि टक्कर होने से यात्री बस हाईवे पर पलट गई तथा ट्रक श्रीराम ढाबा में जा घुसा। यात्री बस में 45 यात्री सवार थे,जो राजस्थान से थे। जिसमें 36 यात्री घायल हो गए थे, जिनको उपचार हेतु मेला चिकित्सालय में भेजा गया था तथा एक महिला यात्री की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसकी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वारध्जांच मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि वह बस दुर्घटना की कारणों की जांच करते हुए 05 दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए
.jpg)