सिंहपुरः चोटिल युवक की ट्रामा सेंटर में हुई मौत
June 15, 2026
सिंहपुर/अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खनन के दौरान ट्रैक्टर से गंभीर रूप से घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी आदित्य त्रिवेदी ने बताया कि बीते 7 जून को उनका बेटा शिवा त्रिवेदी 13 वर्ष गांव में हो रही मिट्टी खुदाई के दौरान वहीं खड़ा था । तभी पीछे से ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई ले गए। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया । जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
