संग्रामपुरः उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य कालिकन धाम करेगी दर्शन
June 15, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अपने एकदिवसीय दौरे पर आ रही अमेठी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या बुधवार यानी कल अमेठी आ रही है सबसे पहले वै थाना संग्रामपुर क्षेत्र की शक्ति पीठ कालिकन धाम पहुंच कर मां कालिका की पूजा-अर्चना करके उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगी अमेठी तहसील सभागार में उनकी चैपाल 2 घण्टे चलेगी जिसमें महिला उत्पीडन से सम्बंधित समस्याओं की सुनवाई करेगी। इसके बाद ब्लॉक अमेठी के ग्राम पंचायत जंगल राम नगर में चैपाल लगाएंगी सरकार की योजनाओं से आम जनता को रूबरू कराएगी अंत में टीकरमाफी चैकी क्षेत्र के परमहंस स्वामी आश्रम पहुंच कर उनका आशीर्वाद लेगी और वहां के सुन्दर व आकर्षित मंदिर की सुन्दरता को देखेंगी।
