Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नाली का पानी रोकने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, तीन नामजद


बीसलपुर। थाना क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम में नाली का पानी बंद किए जाने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव चठिया सेवाराम निवासी गुलशन पत्नी नाजिर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के शहादत, इमरान और आशिव ने नाली का पानी रोक दिया था, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शहादत, इमरान और आशिव निवासी चठिया सेवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |