Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोरखपुर में RSJSP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सुब्रत पाण्डेय बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष! यूपी की राजनीति में नई ताकत बनकर उभर रही आरएसजेएसपी, मजबूत संगठन ही बदलाव का आधार: कुलदीप पाण्डेय


​गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी (RSJSP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को मोहद्दीपुर स्थित विंध्यवासिनी पार्क में आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश शुक्ला के संचालन में हुई इस बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति, सदस्यता अभियान और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया।

​इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और प्रांतीय नियुक्तियां की गईं, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी देकर नियुक्ति पत्र और पटका भेंट किया गया।

​संगठन में दी गई नई जिम्मेदारियां

​पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय की उपस्थिति में निम्नलिखित नियुक्तियों पर मुहर लगी:

​राष्ट्रीय कार्यकारिणी: राजकुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव, राणा सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार तथा शिवा जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव (संगठन) मनोनीत किया गया।

​उत्तर प्रदेश संगठन: सुब्रत पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, सूरज पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष और कामाक्षी शुक्ला को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

​चुनाव लड़ना नहीं, शोषितों की आवाज़ बनना हमारा लक्ष्य: कुलदीप पाण्डेय

​बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मान, न्याय और विकास पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा:

​"पार्टी जाति, धर्म, क्षेत्र और वर्ग से ऊपर उठकर 'सबका सम्मान – सबका कल्याण' के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले, शोषित, वंचित, किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी और कर्मचारियों की आवाज़ बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ना है।"

​उन्होंने आगे कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की समस्याओं को उतनी ही प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में संगठन विस्तार अभियान को और तेज किया जाएगा।

​20 जिलों में जल्द तैनात होंगे नए जिलाध्यक्ष

​बैठक में उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने फैसला लिया है कि जल्द ही योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को इन जिलों की संगठनात्मक कमान सौंपी जाएगी।

​बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

​इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चन्द्रा, राष्ट्रीय महामंत्री आकाश शुक्ला, राष्ट्रीय सलाहकार सुनील मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव शिव नारायण जायसवाल, राष्ट्रीय सूचना व संपर्क मंत्री सत्येंद्र निषाद सहित नवनियुक्त पदाधिकारी राजकुमार जायसवाल, राणा सिंह, शिव कुमार जायसवाल, सुब्रत पाण्डेय, सूरज पाण्डेय और कामाक्षी शुक्ला आदि उपस्थित रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |