Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिला कारागार में 130 बन्दियों की निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच की गयी


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के निर्देशानुसार जिला कारागार प्रतापगढ़ में गुरुवार को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजित शिविर के दौरान 130 बंदियों की आंखों की जांच की गई, इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच के तहत पांच बंदियों के रक्त के नमूनों की जांच भी की गई। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बंदियों को आंखों की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, राज्य महिला आयोग सदस्य के व्यक्तिगत सहायक विनय कुमार शुक्ला, प्रोबेशन विभाग के अभय शुक्ला, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |