Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिला खेल स्टेडियम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश


प्रतापगढ। जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ परिसर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपक्रीड़ा अधिकारी रंजीत कुमार यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य प्रसाद शुक्ल, हैंडबॉल प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कुश्ती प्रशिक्षक अरविन्द कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव, खेलो इंडिया सेंटर हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह तथा तलवारबाजी प्रशिक्षिका लबली मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिकाधिक पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |