Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ः विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान-2026 के तहत किसानो को किया गया जागरूक


प्रतापगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 दिनांक 10.06.2026 से 24.06.2026 तक आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विकास खण्ड लालगंज के ग्राम सभा केशवपुर व सराय ज्ञानमती, विकास खण्ड़ मान्धाता की ग्राम सभा भदोही व खजोहारी एवं विकास खण्ड़ सांगीपुर के ग्रामसभा भवानीगढ़ व पीठापुर में कृषि संगोष्ठियो एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. प्रसेनजीत देवनाथ, एम.पी. सिंह, यतेंद्र कुमार, डॉ. एन.के. सिंह एवं पी.के. सिंह ने मंगलवार को किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं तथा कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को बीज शोधन, भूमि परीक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग, हरी खाद के उपयोग तथा जैव उर्वरकों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं फसलों को रोगों एवं कीटों से बचाने के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषको को फार्मर रजिस्ट्री भी कराया गया एवं साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित द्वारा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी है। उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया है कि दिनांक 17.06.2026 को विकास खण्ड मान्धाता के ग्राम सभा धेम व सराय भीमसेन, विकासखण्ड़ सदर की ग्राम सभा सराय महिमा व बरिया समुद्र एवं विकास खण्ड़ लालगंज के ग्रामसभा गारापुर व रघौली विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |