Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत


जगदीशपुर/अमेठी। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला भेजा। कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर चार के समीप स्थित श्याम फ्लोर मिल जहाँ भागवत सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी टिकरी जनपद फतेहपुर कई वर्षों से कार्यरत था  फैक्ट्री मे उस समय हडकंप मच गया जब वह कमरे के अंदर अचेत अवस्था मे पाया गया आनन फानन मे उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर मे भर्ती कराया गया जिसे चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा फिलहाल मामले की जांच पडताल जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |