प्रतापगढः करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, कोहराम
June 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। करंट की चपेट मे आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पूरब निवासी राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी 65 पुत्र राम सुंदर तिवारी सोमवार की सुबह घर में फर्राटा पंखा में करंट की चपेट में आ गये। गंभीर रूप से झुलसे राजेन्द्र को परिजन आननफानन में सांगीपुर सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सकों ने राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक यहां खेती बारी किया करता था। मृतक का एक पुत्र फौज में तथा दूसरा गुजरात में रोजीरोटी के सिलसिले में रहता है। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)