प्रतापगढः दलित उत्पीड़न के मुकदमें का वांछित धराया, गया जेल
June 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ। सांगीपुर पुलिस द्वारा दलित उत्पीड़न की घटना में दर्ज मुकदमें के वांछित को सोमवार को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। थाने के दरोगा ज्ञानेन्द्र कुमार फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के कटरा बूबूपुर निवासी आरोपी पवन पासी पुत्र दुखी को पुलिस ने घर के समीप से हिरासत मे ले लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
.jpg)