लखनऊः दबंगों ने युवक को बुरी तरह मारा पीटा,मरते मरते बचा युवक,मंथे पर आई गंभीर चोट, पुलिस से शिकायत
June 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघामऊ गांव में मंगलवार रात 10 बजे नीरज पुत्र स्व प्रेमचंद अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते पर रोक कर अनिल पुत्र मनोहर लाल व आलोक पुत्र मनोहर लाल निवासी सिघामऊ ने अपने घर के सामने रोक लिया। पीड़ित नीरज ने बताया कि अनूप ने मेरे दोनों हाथ पकड़ लिए और अनिल ने बांके से कई प्रहार मुझ पर किये। जिससे मैं घायल हो गया और सिर में चोट लगने के कारण खून काफी निकल गया। वहीं सुबह फिर दोनों व्यक्ति गाली गलौज करने लगे और ईट पत्थर मारना चालू कर दिया। जिससे मेरे रिश्तेदार भी घायल हो गए। उनको पूरी तरह मारा पीटा पीड़ित ने इटौंजा पुलिस में लिखित शिकायत दी है।
