Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: धान की तैयार नर्सरी, पानी की बाट जोह रहे किसान


संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के सैकड़ो बीघा खेतों की सिंचाई राजबहा खंड 41 माइनर पर आश्रितहै।धान की रोपाई के लिए किसानों ने नर्सरी तैयार कर ली है लेकिन नहर में पानी न आने से धान की रोपाई पिछड़ रही है।इस नहर से सिंचाई करने वाले किसान शिवपति ओझा ने बताया कि नहर के पानी आने का इंतजार कर रहे हैं पानी आ गया तो ठीक है नहीं तो धान की रोपाई पिछड़ रही है।इसी प्रकार जगत नारायण ओझा, श्याम किशोर सिंह, अरूण मिश्रा,सतीश मिश्रा श्रीपति सिंह,शंकर सिंह सहित सैकड़ों किसानों की मांग है कि जल्द नहर में पानी छोड़ा जाय जिससे रोपाई जल्द हो सके राजबहा खंड 41 के नहर क्षेत्र मधुपुर खदरी -कंसापुर- सरैया बड़गांव -बड़गांव -पुन्नपुर -सरैया कनू -नेवादाकनू-कनू - संग्रामपुर -गूजीपुर-सहजीपुर- आदि गांव के किसान आज भी इस नहर की सिंचाई पर आश्रित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |