Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: महिला आयोग सदस्य ने कालिकन धाम में की पूजा अर्चना


संग्रामपुर /अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत थाना संग्रामपुर क्षेत्र की शक्ति पीठ कालिकन धाम पहुंच कर मां कालिका की पूजा-अर्चना करके आरती की।अमेठी जिले में घरेलू हिंसा महिला उत्पीडन सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा जनसुनवाई और चैपाल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या द्वारा सभी  अमेठी कार्यक्रम में सबसे पहले उनका कालिकन दर्शन रहता है।उनका कहना है कि देवी -देवताओं के पूजा अर्चना करने पर पूरा दिन अच्छा जाता है। डॉ प्रियंका मौर्या के आने से पहले कालिकन धाम में थाना संग्रामपुर प्रभारी  संजय सिंह अपनी टीम के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे ।कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या को मंत्रोच्चारण करके  पूजा अर्चना कराई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |