Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः विनोद हत्याकांड के दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकार-अनूप पांडेय


विकासनगर। हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने विकासनगर क्षेत्र में बैरागी वाले गांव में विनोद कश्यप की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।रविवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि वहां चारों तरफ डर और खौफ का माहौल है। देवभूमि मे दानव और मलेच्छ बढ़ते जा रहे हैं। देवभूमि को धीरे-धीरे अशांत क्षेत्र में बदलने का कुचक्र किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से अपील करता हूं ऐसी घटनाओं पर कड़ा से कड़ा प्रहार होना चाहिए।

अनूप पांडेय ने कहा कि विनोद को इंसाफ मिलना चाहिए और इंसाफ का मॉडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मॉडल होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से पूरे देश के लोगों के दिलों पर चोट लगती है। उन्होंने देवभूमि के हिंदुओं से कहा कि इकट्ठा हो करके रहना आज समय की मांग है। विनोद के परिवार और आसपास के आसपास के हिंदुओं के अंदर जो डर का माहौल है, उसे दूर करने के उपाय सरकार को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |