Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम जगेसर में ताजिया जुलूस का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से हुआ सम्पन्न


शाहबाद। मोहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगेसर में आयोजित ताजिया जुलूस का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जुलूस मार्ग, भीड़ प्रबन्धन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी इंतजामों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

पुलिस-प्रशासन की प्रभावी व्यवस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों के सहयोग से ग्राम जगेसर का ताजिया जुलूस पूर्णतः शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |