Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों का खंडन


उत्तराखड । हाल के दिनों में सोशल मीडिया के कुछ माध्यमों पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि जनसुनवाई कार्यक्रमों में मीडिया के प्रवेश अथवा कवरेज पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है।

इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा मीडिया के प्रवेश अथवा कवरेज पर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जनसुनवाई सहित अन्य प्रशासनिक कार्यक्रमों में मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत है।

जिला-प्रशासन जनपदवासियों से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा किसी भी समाचार को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |