मिर्जापुर: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियो के लिए मांगी खुशहाली ! मुजेहरा में एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में प्रबुद्धजनो से की वार्ता
June 26, 2026
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान सिटी विकास खण्ड के ग्राम मुजेहरा चेकसारी में हेलीकाप्टर से उतरने के पश्चात सीधे विन्ध्याचल धाम पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा प्रदेशवासियो स्वस्थय रहने व सुख समृद्धि की कामना की। विन्ध्याचल पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत शंखनाद व डमरू आदि बजाकर उनका तीर्थ पुरोहितो के द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम भव्य कॉरिडोर के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विन्ध्याचल धाम चहुमुखी विकास से श्रद्धालुओ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और इस कारीडोर के निर्माण से श्रद्धलुओ को बेहतर सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा। दर्शन पूजन प्रधान श्रंगारिया शिव जी महराज ने कराया। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र भी उपस्थित रहें।इसके पूर्व हेलीपैड मुजेहरा में उतरने पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक,जिला अधक्ष भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर सरोज,विधायक नगर रत्नाकर मिश्र,विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या,ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्रमणि पाण्डेय के अलावा जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय,जिला मंत्री वीरेन्द्र प्रताप यादव,भाजपा नेता नितिन विश्वकर्मा,पूनम चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी के अलावा अन्य पदाधिकारियो के द्वारा उप मुख्यमंत्री को हेलीपैड अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया। विन्ध्याचल दर्शन पूजन के पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुजेहराध्चेकसारी स्थित टमटम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर प्रबुद्धजनो से वार्ता कर आशीर्वाद लिया तथा कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के चतुमुर्खी विकास के लिए कटिबद्ध है,प्रत्येक अस्पतालो में स्वास्थय सुविधाए मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र को लाभ मुहैया कराया जा रहा है। वयो योजना के तहत 70 वर्ष आयु से अधिक के लोगो को प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, जीरो टालरेंस की नीति और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार व माफिया राज को समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है किसी भी दोषी को बक्शा नही जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 विनोद कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, संतोष ओझा, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कीर्ति कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
