Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दबंगो का तांडव! जमीनी विवाद मे बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटपीट कर हत्या


अमेठी। जनपद से एक बडी खबर सामाने आ रही है जहां बुधवार को दबंगो ने डंडों और धारदार हथियार से लैसघर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया, जिसमे बुजुर्ग दंपत्ति बेटे बहू और दो बच्चे घायल हो गए, वही गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर सैदपुर गांव निवासी रामफली पाल (65) पुत्र महावीर पाल का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के चलते कृष्ण कुमार सिंह और उनके परिजनो समेत आधा दर्जन से अधिक लोगो ने देर रात लाठी डंडों और धारदार हथियार से घर मे घुसकर हमला कर दिया।  हमले में रामफली गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनारा और बेटा सुनील पाल बहू किरन पाल और एक नाबालिक अनिकेत घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामफली की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही  परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें से दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है. साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |