प्रतापगढ़।बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के राजापुर बिंधन,डेरवा,प्रतापगढ़ में नव निर्मित गौरी शुक्ला मल्टी स्पेशलिटीहॉस्पिटल के प्रथम दिन आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन अर्चन कर प्रथम दिन सैकड़ो लोगो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श,दुदराज से व क्षेत्रों सेआये सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य का डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परीक्षण परामर्श से लोगो मे खुशी का माहौल है चेयरमैन राजेश शुक्ला ने बताया कि इस अस्पताल में ।मरीजों के खून,शु गर ,लंग्स,किडनी,हार्ट आदि की जाँच ड्राक्टरों के द्वारा करके आवश्यक परामर्श दिया गया।उलेखनीय है कि यह अपने आप में ग्रामीण अंचल में 110 बेड का निर्मित गौरी शुक्ला हॉस्पिटल बहुउद्देश्यीय संसाधनों से युक्त है।यहाँ आपको अनभुवी, व योग्य विसेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा,चैबीस घंटे (24ध्7) आपात कालीन सेवा, की जाएगी। अस्पताल की विशेषता ओ की चर्चा करे तो यहाँ एक्सरे,आई सी यू,एन आई सी यू,ओटी,जनरल वार्ड,पैथालाजी लैब,मेडिकल वार्ड पर विश्वस्तरीय बहुविशेषता (मल्टी स्पेशलिटी ) की सुबिधा के साथ उपलब्ध है।शिविर मेंअस्पताल के चेयरमैन राजेश शुक्ला के साथ पूनम शुक्ला,कर्नल कमल कुमार, ड्रा.अनंत लक्षेद्र, रामआसरे शुक्ल,सुभाष चंद्र मिश्र,शम्भू नाथ मिश्र,आशुतोष तिवारी,हर्षित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाप्रभंधक कनर्ल कमल कुमार व चेयरमैन राजेश शुक्ला ने अस्पताल के बारे में बताया कि यहाँ पर कम खर्च में वेहतर इलाज का प्रयास किया गया है। अब लोगो को लखनऊ, प्रयागराज व अन्य शहरों में इलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा। राजेश शुक्ला ने बताया कि इस अस्पताल में आयुष्मान हेल्थ कॉर्ड की व्यवस्थाओं का लाभ भी मरीज ले सकते है। यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। सभी ने राजेश शुक्ला के प्रयास को सराहना किया।
