संग्रामपुर: पांच शिकायतो का हुआ निस्तारण
June 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह की देखरेख में थाना संग्रामपुर परिसर में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।थाना समाधान दिवस पर 05 शिकायत आई जिसे आपसी समझौते के तहत सुलह समझौता कराकर निस्तारण कर दिया गया।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस पर त्वरित निराकरण का प्रयास रहता है । आज थाना समाधान दिवस पर कुल 05 शिकायत आई जो राजस्व से सम्बंधित थी। दोनों पक्षों की उपस्थिति में आपसी सुलह समझौता कराकर 05 शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।थाना समाधान दिवस पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव , राजस्व निरीक्षक व तीन लेखपाल समाधान दिवस मे उपस्थित रहे।
.jpg)