सिंहपुर: क्षेत्र में विभिन्न जगह योग के कार्यक्रम संपन्न
June 21, 2026
सिंहपुर/अमेठीं । विकास क्षेत्र सिंहपुर के फूला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की पूरी टीम अन्य कर्मचारियों सहित योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ वही क्षेत्र के थाना शिवरतन गंज स्थित परिसर पर थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र सहित अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में योग दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया सिंहपुर स्थित महेशपुर के संत पथिक इंटर कालेज के बच्चों द्वारा योग शिक्षक जीत बहादुर द्वारा बच्चों को योग प्राणायाम योग से सारे गुण बताए विद्यालय परिसर में सभी बच्चे एवं सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय प्रबंधक श्रीकांत त्रिपाठी बब्बन भइया की मौजूदगी में योग कार्यक्रम सराहनीय रहा थाना क्षेत्र के इन्हौनापरिसर में थाना प्रभारी विवेक सिंह द्वारा योग कार्यक्रम रखा गया गया क्षेत्र के राजा फत्तेपुर स्थित प्रताप नारायण इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गयां
