Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में युवक घायल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर के भैरोपुर निवासी नीरज पुत्र बरसाती उम्र 30 वर्ष सड़क दुघर्टना में घायल हो गये जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल नीरज के साथी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अपने घर से बड़गांव होते हुए शीतला गंज बाजार महिला डिग्री कालेज पूरे पहाड़ के रास्ते जा रहे थे कि कालेज के पास इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिग्री कालेज की दीवारों पर टकराती हुई चली गई जिससे नीरज के चेहरे पर गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां तैनात डॉ आरिफ इकबाल द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |