Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाकिब नाम के शख्स ने हिंदू बनकर महिला इंफ्लुएंसर को रील बनाने के लिए बुलाया होटल, किया रेप


दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 36 साल की महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आरोप लगाया कि शाकिब जरदारी नाम के शख्स ने हिंदू बनकर सन्नी नाम से उससे मुलाकात की। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि रील बनाने के लिए होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित महिला का एक बेटा और पति भी है।

पीड़ित महिला ने कहा कि रेप के बाद धमकी दी गई और मदरसे में बुलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। पीड़ित महिला ने सबसे पहले ये बात उसने अपने पति को बताई।

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अमरोहा का रहने वाला है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। इन सभी मामलों में मुस्लिम शख्स हिंदू नाम रखकर महिलाओं से दोस्ती करते हैं। उनको झांसे में लेकर रेप और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं।

पिछले दिनों ही यूपी के मुरादाबाद में एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने और 4 साल के रिश्ते के बाद शादी के लिए एक महिला पर धर्म बदलने का दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला ने मुढ़ा पांडेय पुलिस थाने में धोखाधड़ी, यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फाजिल अंसारी के तौर पर की गई है और उसने हिमाचल प्रदेश में एक फैक्टरी में शिकायतकर्ता के साथ काम करते समय खुद को साहिल बताया था। महिला का आरोप है कि अंसारी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पवित्र धागा पहना, उसके साथ मंदिरों और गुरुद्वारों में गया और धार्मिक रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |