Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी



उत्तर बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के कटिहार, अररिया, सीतामढ़ी और सुपौल जिले में कुछ जगहों पर भारी वर्षा अनुमान है, साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है.

इसके अलावा किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, और सहरसा में भी तेज हवा के साथ अत्यधिक वर्षा और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर और वैशाली जिले में भी कुछ जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की वर्षा और तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हालांकि, दक्षिण बिहार के भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है. देर रात्रि में भी मौसम विभाग ने पटना सहित कई जिलों के कुछ-कुछ जगह पर वर्षा और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जो देर रात्रि 2:35 बजे से सुबह 5:35 बजे तक सक्रिय रहा. इनमें नालंदा, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर, सारण, औरंगाबाद, गयाजी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, शिवहर, सीतामढ़ी में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

हालांकि, कुछ जगह पर वर्षा दर्ज की गई है तो पटना जिले के के पूर्वी इलाके के कुछ प्रखंड में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई है. परंतु पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में आज भी दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं बन रही है. आज भी पूरे दिन अधिकांश जिलों में गर्मी का असर देखा जा सकता है. पटना के तापमान में भी कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अभी बिहार में मानसून मुजफ्फरपुर में आकर कई दिनों से रुका हुआ है. मंगलवार 23 जून से देश के कई राज्यों में मानसून आगे बढ़ाने की संभावना है, बिहार में भी मानसून को आगे बढ़ाने की प्रबल संभावना जताई गई है

अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ तो बहुत जल्द पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में मानसून दस्तक दे सकता है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के बाद राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान जताया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |