Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस!करें योग-रहें निरोग! गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में योग दिवस पर शिक्षकों ने किया योगाभ्यास


गौरीगंज/अमेठी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुकुल ज्ञान एकेडमी गौरीगंज में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझाया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद शिक्षकों ने ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास किया। शिक्षकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है और शरीर निरोग रहता है। विद्यालय के प्रबंधक ओ0पी0 सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों को अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में योग एक सरल और प्रभावी उपाय है, जिसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन जिया जा सकता है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से भी प्रतिदिन योग करने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। सभी शिक्षकों ने योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक गण प्रसिद्ध नारायण तिवारी, श्रीमती निधि सिंह, श्रीमती रजिया सिद्दीकी, श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती संगीता त्रिपाठी, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती सोनिया जायसवाल, श्रीमती सुधा देवी, कु0 पिंकी मिश्रा, कु0 किरण मौर्य, मो0 आफताब, श्रीमती सरला त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती बीनू तिवारी, कु0 आयुषी मिश्रा, श्रीमती लतेश पांडेय,श्रीमती मनसा सिंह,श्री प्रभात कुमार सिंह,श्रीमती पूर्णिमा सिंह, श्रीमती शिल्पी सेन, श्रीमती शशिबाला मिश्रा, कु0कोमल यादव के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |