Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस! रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ योगाभ्यास


अमेठी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, गौरीगंज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुख्य अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार बनता है। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया। अंत में सभी ने स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |