संग्रामपुर: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था नम्बर वन, मरीजो का हो रहा उपचार
June 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से आधुनिकीकरण हुआ है एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम कम होने डिजिटल मॉनिटरिंग आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विस्तार और बेहतर बुनियादी घांची से इलाज अधिक सुलभ और त्वरित हो गया है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन चिकित्सक की उपस्थिति यह बताता है कि पहले से बहुत ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था अमेठी में चल रही है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज मे कई वर्षों से चिकित्सक न बैठने पर अस्पताल की अपेक्षा हो रही थी लेकिन आज अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह के निर्देशन में हुआ आप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में प्रतिदिन चिकित्सा मिलते हैं जिससे 15-20 से लेकर 40- 50 मरीजों मुफ्त दवा मुफ्त इलाज वी मुक्त परामर्श मिल रहा है। देखा जाए तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया की की हालत बहुत खराब बताई जा रही थी लेकिन आज यह स्थित है की महीने में 5 से लेकर 20 महिलाओं का प्रसव केंद्र पर कराया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह के कार्यभार संभालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया मे काफी सुधार आया है। प्रतिदिन चिकित्सा का बैठने से 40 से 50 मरीजों की ओपीडी लगभग 30 से 35 मरीजों की जांच 5 से 10 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन मरीज के लिए धुले हुए चादर बेड पर बिछाए जा रहे हैं। मरीज को एक्स रे लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ता है कई प्रकार की जांच मुफ्त में हो रही है देखा जाए तो प्राइवेट डॉक्टरों की अपेक्षा सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। चण्डेरिया के मरीजों का कहना है बहुत अच्छा स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। विशेश्वरगंज में आज डॉक्टर उमेश सिंह द्वारा ओपीडी की गई है जिसमें 25 से 30 मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पहुंचकर मुक्त दवा ली अपना इलाज कराया।
